विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर
- Pictures Tree
- Jul 7, 2022
- 1 min read

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की।
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज डॉ गुरप्रीत संग शादी के बंधन में बंध गए. उनके विवाह कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. वहीं केजरीवाल ने भगवंत मान और उनकी पत्नी को ट्वीट कर शादी की बधाई भी दी. अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, " भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनायें. आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी ख़ुशियाँ दें."
Comments