कुल्लू के सैंज में भयंकर बस हादसा, अब तक 16 कि जान जाने की खबर
- Pictures Tree
- Jul 4, 2022
- 1 min read

Kullu bus accident: सैंज घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर भयानक और दर्दनाक बस हादसा। जानकारी के अनुसार अभी 16 लोगों की मौत हुई है।घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, जिस कारण हताहतों की सही संख्या की अभी सटीक जानकारी नहीं है। सबसे दुखद बात यह भी है कि बस में स्कूली बच्चों के सवार होने की जानकारी भी मिल रही है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची हुई है और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है|
हादसा सुबह 8 बजे के आस-पास हुआ| बताया जाता है कि, यह निजी बस सैंज घाटी में नियोली-शानशेर मार्ग पर हादसे का शिकार हुई| हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि बस आखिर हादसे की चपेट में कैसे आई? वह अचानक कैसे खाई में गिर गई? फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है| बरहाल, हादसा इतना भयंकर रहा कि खाई में गिरते ही बस के परख्च्चे उड़ गए|
Comments