top of page
Page main all pictures tree long 300.jpg

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही निकाय चुनावों में मिली जीत: ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा


ree

कालका में बनी पहली बार नगर परिष्द के चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई भाजपा पंचकूला सभी कालका वासियों का आभार व्यक्त करती है।

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पंचकूला में नई सुबह का आगाज हुआ है। भाजपा अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए लोगों की आशा एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। मैं मतदाताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। भाजपा के पक्ष में मतदाताओं के उत्साह और समर्थन से ही पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। मैं कालका नगर परिषद के मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूं। महिलाओं और युवाओं ने कालका नगर परिषद चुनाव में विशेष भूमिका अदा कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है।

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है जिसमें भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में कड़ी धूप में प्रचार किया जिसके लिए बहनें बधाई की पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर देश की जनता ने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई। अगले 5 वर्षों में विश्व में देश की अलग पहचान होगी और देश के विकास को तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का ख्याल रखा। सबका साथ-सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में विकास के काम किये गये।

Comments


bottom of page