top of page
Page main all pictures tree long 300.jpg

कैप्टन व अश्वनी शर्मा ने चंडीगढ़ हवाई का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर प्रधानमंत्री का


चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली बार भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ पहुँचें, जहाँ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने पदाधिकर्तियों सहित उनका स्वागत किया। कैप्टन सुबह पार्टी मुख्यालय पहुँचे तथा उन्होंने पूरा दिन पार्टी मुख्यालय में ही बिताया तथा प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की तथा पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू भी उपस्थित थे। इसके उपरंत कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता किया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में निष्ठा से कार्य करते हुए आदमी को कांग्रेस में नेता खुद को ऊपर उठाने के लिए किसी की भी पीठ में छुरा घोंप देते हैं और यह वहां बहुत आम बात है। पंजाब की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री तथा राष्ट्रपति से मिलने के मामले को भी कांग्रेस ने उनके विरुद्ध मुद्दा बनाया। जिसके चलते मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। भाजपा की राष्ट्रभक्ति और देश के सुरक्षा व हित्तों को सर्वोपरी रखे जाने से प्रभावित होकर ही वो भाजपा में शामिल हुए हैं।

कैप्टन ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी भी राज्य का का मुख्यमंत्री अगर 6 महीने की अपनी सरकार में ही कांफिडेंस के मता लाता है, तो इससे बड़ी शर्म की कोई बात नहीं! पंजाब में 117 में 92 विधायक आप सरकार के हैं और ऐसे में ऐसा मता लाना पंजाब सरकार के लिए डूब मरने वाली बात है। यह सब केजरीवाल द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के सिर पर बिठाये गए राघव चड्डा के ईशारे पर हो रहा है। मुख्यमंत्री का काम है वो पंजाब के हित्त में खुद फैसले ले, लेकिन भगवंत मान हर कार्य को करने से पहले दिल्ली से इजाजत लेने पहुँच जाते हैं। भगवंत मान जर्मनी में क्या करके आए हैं यह सभी को पता है। आप सरकार द्वारा पंजाब में फैलाई गई अराजकता पर बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि आप सरकार के हाथ खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ मिले हुए हैं और उनके ब्राम्पटन दौरे के दौरान पन्नू अपने समर्थक सहित वहां पहुंचा था और आज उसी पन्नू के नेतृत्व में कनाडा में खालिस्तान के संबंध में जनमत करवाया जाना चिंता का विषय है।

कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा पंजाब तथा पंजाब की जनता के लिए किए गए कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री का धनयवाद किया। कैप्टन ने सभी को मिलकर पंजाब में भाजपा को और मज़बूत करने का आह्वान किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने का भाजपा तथा पंजाब वासियों की तरफ से धन्यवाद करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह पंजाब के युवाओं के रोल मॉडल हैं और उनके नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण किया जाना पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है।

अश्वनी शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि पंजाब सरकार का राज्य की जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की तरफ ध्यान नहीं है। जिन गारंटीयों के बल पर आप सरकार पंजाब की सत्ता में आई उन पर चर्चा करने से भी भाग रही है। पंजाब की कानून-व्यवस्था, किसान की बदहाली जैसे अनेक मुद्दों पर पंजाब की जनता जवाब मांग रही है। मान सरकार पिछले 15 दिन से दिल्ली की नौटंकी को पंजाब में लाकर पंजाब में झूठ फैला रही है, कि भाजपा उनके विधायकों को खरीद रही है। भाजपा पहले भी साफ़ कह चुकी है कि आप विधायक जिस ओपरेशन लोटस का झूठ बोल रहे हैं, उसकी निष्पक्ष माननीय हाईकोर्ट के सिटिंग न्यायधीश से जाँच करवाई जाए और इसके पीछे के सच में केजरीवाल और राघव चड्डा निकलेंगें। दरअसल इनका ओपरेशन लोटस भगवंत मान को हटाने के लिए केजरीवाल द्वारा चलाया जा रहा है। माननीय राज्यपाल द्वारा भगवंत मान द्वारा बुलाए गए सत्र को रद्द करना सवैधानिक अधिकार है और राज्यपल द्वारा मुख्यमंत्री से माँगी गई जानकारी भी संविधान के अंतर्गत है। मान सरकार के मंत्रियों द्वारा की जा रही झूठी टिप्पणियाँ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। विधानसभा का पवित्र सदन जनता के मुद्दों को हल करने के लिए है। भारतीय जनता पार्टी कल के विधानसभा सत्र के समानांतर जनता का सत्र आयोजित करेगी, जिसमें पंजाब विधानसभा में पंजाब व पंजाबियत के हित्तों की रक्षा के लिए भगवंत मान सरकार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की जाएगी। शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा विधानसभा स्पीकर को पत्र लिख कर 27 सितंबर के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर प्रधानमंत्री के धन्यवाद प्रस्ताव लाने की मांग की है।

Comentarios


bottom of page