चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा की ओर से लगाई गई पब्लिक विधानसभा
- Pictures Tree
- Sep 27, 2022
- 2 min read

पंजाब भाजपा की 'पब्लिक विधानसभा': करप्शन, अधूरे वादे, बढ़ती नशाखोरी और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर आप सरकार को घेरा
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई राज्य के लोगों से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए मंगलवार को समानांतर ‘जनता दी विधानसभा’ (जनसभा) आयोजित की। प्रदेश भाजपा के प्रमुख अश्विनी शर्मा कहा कि वे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को सदन का ‘दुरुपयोग’ नहीं करने देंगे।
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा राज्य से भाजपा के दोनों विधायकों के साथ विधानसभा सदन गए। आम आदमी पार्टी सरकार ने यह सेशन GST, बिजली और पराली के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जैसे ही विश्वास प्रस्ताव पेश किया, भाजपा के दोनों विधायक उसका विरोध करते हुए सदन का बायकॉट कर बाहर आ गए। इसके बाद दोनों MLA चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पार्टी की 'जनता की विधानसभा' में पहुंचे।
पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की ओर से बुलाए गए विधानसभा विशेष सेशन का भाजपा लगातार विरोध कर रही है। इसी क्रम में भाजपा ने विधानसभा सत्र के समानांतर 'पब्लिक विधानसभा' लगा ली। चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास सभी नेता पहुंचे।
इस पब्लिक विधानसभा में पंजाब से जुड़े 6 मुद्दे उठाए गए। इनमें करप्शन, अधूरे वादे, खेती-किसानी, बढ़ती नशाखोरी, एससी/ओबीसी और लॉ एंड ऑर्डर
सरकार के शासनकाल में पंजाब में बढ़े भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। अन्य नेताओं ने सूबे में बढ़ते क्राइम पर सवाल खड़े किए
भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बदतर हो चुकी है। सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऑपरेशन लोटस जैसे बहाने बनाए । राज्य को कर्ज से उभारने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है ।
Comments