महाशिवरात्रि पर शिव खेड़ा मंदिर में भक्तो की लगी लम्बी कतारें
- Pictures Tree
- Feb 19, 2023
- 2 min read

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को अपने परिवार के साथ आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकूला में सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

पूजा में उनकी पत्नी वसंथा बंडारू ने भी भाग लिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोग आपस में समरसता, एकता और भाईचारे और सदभावना से प्रदेश की तरक्की के लिए मिलजुल कर कार्य करें, तो हरियाणा प्रदेश बुलंदियों को छूएगा। उन्होंने प्रदेश और ट्रायसिटी के लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान महादेव के मंदिर सेक्टर 28 स्थित भगवान महादेव को समर्पित शिव खेड़ा मंदिर के प्रांगण मे शिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बम बम भोले, हर हर महादेव, नीलकंठ प्रभु की जयघोष से मन्दिर प्रांगण गूंज रहा था। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने हेतु भक्तों की लंबी लम्बी कतारे लगी हुई थी।

मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी, शिवलिंग को यथोचित श्रृंगार द्वारा सुशोभित किया गया। सुबह से ही भक्तों का ताँता मंदिर में लग गया था। भक्तों ने न केवल जल से बल्कि दूध से महादेव को स्नान कराया। उसके पश्चात बेलपत्र, केले, भांग ओर धतूरा इत्यादि से महादेव की पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रांगण में दूध और फल इत्यादि का भंडारा लगाया गया था।
वही मंदिर के दूसरे पुजारी पंडित ईश्वर चंद शास्त्री ने कहा कि महादेव को समर्पित होने के कारण न केवल 28 सेक्टर बल्कि आसपास के सेक्टरों से भी लोग मंदिर में माथा टेकने आते हैं।
मंदिर के प्रधान बलदेव राज बंसल ने इस मौके पर कहा कि वह महादेव की अनन्य भक्त हैं और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे शहर वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।
Comentarios