विजय रुपानी ने केंद्र की 9 वर्ष की उपलब्धियों, आगमी चुनावों को लेकर चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं से की चर
- Pictures Tree
- Jun 7, 2023
- 2 min read

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर घर तक पहुँचाने को लेकर प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा, पंजाब में होने वाले आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव तथा संगठनात्मक विषयों को लेकर जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार पंजाब भाजपा प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ पहुँचे। जहाँ उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई अलग-अलग बैठकों में आगामी चुनावों को लेकर जहाँ संगठनात्मक समीक्षा की वहीं चुनावों संबंधी रणनीति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सुझाव लिए। विजय रुपाणी के भाजपा मुख्यालय पहुँचने पर अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ उनका पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिसुलू, भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, बिक्रमजीत सिंह चीमा, मोना जयसवाल भी उपस्थित थे। इन बैठकों में पंजाब की मौजूदा राजनीति पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
विजय रुपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब भाजपा आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है व भाजपा कार्यकर्त्ता चुनाव मैदान में डट चुके हैं। भाजपा पंजाब द्वारा आगामी चुनावों को लेकर चुनाव संबंधी अपनी संगठनात्मक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पंजाब के सभी स्थानीय और लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पंजाब के लोगों से भाजपा का खुलकर समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में पंजाबियों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है और उनकी दिली ख्वाहिश है कि पंजाब हंसता खेलता, रंगला और समृद्ध पंजाब बने। भाजपा पंजाब की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में अमन-चैन कायम रखना भाजपा का मुख्य उद्देश्य और मुख्य एजेंडा है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। अब पंजाब के लोग बीजेपी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं और पंजाब में बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं।
Comments