top of page
Page main all pictures tree long 300.jpg

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख शांडिल्य ने किया सनातनियों को हर मंगलवार को मंदिर में जाने का आह्वान


ree

चंडीगढ़: विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने देश के सौ करोड़ हिन्दुओं से आह्वान किया कि वह हर मंगलवार को मंदिर में जाने की आदत डाले। उन्होंने कहा कि शाम को 7 से साढ़े 7 के बीच हिन्दू कहीं भी हो, वह मंदिर अवश्य जाए, क्योंकि वह समय हनुमान चालीसा व आरती का होता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अगर सनातन को मजबूत होना है तो हर हिन्दू को मंदिर जाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे शुक्रवार को मुसलमान मस्जिद जाता है और रविवार को ईसाई चर्च जरूर जाता है। इसी तरह सौ करोड़ हिन्दुओं को भी मंदिर जाना चाहिए। आज हर जगह मंदिर है। तब जाकर हिन्दू संगठित, शक्तिशाली और सनातन से जुड़ेगा और सनातन में फैली कुरीतियाँ दूर होंगी। विश्व हिन्दू तख्त ने आह्वान किया है कि अब सौ करोड़ हिन्दुओं को माथे पर तिलक, जनेऊ का धारण करना होगा और घरों में त्रिशुल, परसे रखने होंगे। सौ करोड़ हिन्दुओं को आने वाले समय में अपनी रक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस बनवाने चाहिए। ताकि हिन्दू धर्म की रक्षा की जा सके। अपने स्वाभिमान की रक्षा की जा सके। अपनी सनातन संस्कृति की रक्षा की जा सके।


विश्व हिन्दू तख्त ने आह्वान किया है कि जैसे मुसलमान जहां भी होता है, जिस स्थान पर होता है, वहीं नमाज पढ़नी शुरू कर देता है। वहीं अब हिन्दुओं को भी मंदिर जाने का संकल्प लेना चाहिए। चाहे मंदिर घर के बाहर हो, दफ्तर के बाहर हो, दुकान के पास हो, यात्रा के दौरान जहां भी आप रूके हो, वहां मंदिर में जरूर जाएं और हनुमान चालीसा व आरती पढ़े।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भारत में लाखों मंदिर है। अगर हर मंदिर में सिर्फ 50 से 100 लोग भी पहुंचेंगे और एक साथ उनके घंटों, शंकों व आरती की आवाजों की गूंज आएगी तो निश्चित तौर पर भारतीय संस्कृति और हिन्दुओं को ताकत मिलेगी। हिन्दू संगठित होगा और ऐसा हर हिन्दू को हर मंगलवार को 7 से साढ़े 7 बजे मंदिर जाकर हनुमान चालीसा व आरती पढ़नी चाहिए। इसके दूरगामी परिणाम होंगे और हिन्दू समाज और हिन्दू संस्कृति मजबूत होगी। विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कोशिश करे कि मंदिर में अपने बच्चों के भी बच्चों को लेकर जाएं। और मंदिर में जाने से आपको शहर के लोग, आपके मोहल्लों के लोग मिलेंगे जिनसे आपके संबंध मजबूत होंगे और आप एक दूसरे के दुख सुख में शामिल होंगे। इसी तरह हम सब हिन्दू एकता के सूत्र में बंध जाएंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि महीने में एक बार हवन करवाए और इससे भी हिन्दू समाज संगठित होगा। वीरेश शांडिल्य ने आज जारी प्रेस बयान में उपरोक्त शब्द कहे।

Comments


bottom of page